IND vs PAK मैच से पहले भारतीय खेमे में फैली खुशी की लहर, Abhishek Sharma डिस्‍चार्ज होकर टीम से जुड़े

T20 विश्‍व कप 2026 में गुरुवार को भारतीय टीम का सामना नामीबिया से होगा। इसके बाद भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्‍तान से टकराएगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस महामुकाबले से पहले भारतीय फैंस के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। टीम के सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होकर भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। ऐसे में अगर वह नामीबिया के खिलाफ रेस्‍ट करते हैं तो पाकिस्‍तान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।

इससे पहले अभिषेक को पेट में संक्रमण के दिल्‍ली के एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा उन्हें बुखार भी था। अभिषेक अगर नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर होते हैं तो उनकी जगह संजू सैमसन ले सकते हैं। अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में अभिषेक बल्‍ले से फेल रहे थे। इस मुकाबले में उनका खाता तक नहीं खुला था।

Exit mobile version