Site icon

IND vs PAK: महाशिवरात्रि पर दिखी ‘किशन’ लीला, कोलंबो में भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त अंदाज में धोया

Ishan Kishan IND vs PAK: महाशिवरात्रि पर कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम की ट्रिकी पिच पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (77) ने बल्ले से ऐसी लीला दिखाई कि भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में आठवीं और ओवरआल विश्व कप में 16वीं पराजय का जख्म दिया।

भारत ने साल 2021 के बाद पाकिस्तान को लगातार चौथी बार हर विश्व कप में हराया है। छह स्पिनरों का प्रयोग करने वाली पाकिस्तानी टीम ने रविवार को इशान के अलावा सभी विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा लेकिन फिर भी वह भारत को सात विकेट पर 175 रन बनाने से नहीं रोक सकी।

Exit mobile version