Himachal के विकास से खिलवाड़ का आरोप, Banjar College में NSUI का जोरदार विरोध

बंजार कॉलेज में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर और कुल्लू जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा किए गए US Trade Deal के नाम पर देश के किसान भाइयों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।


इसके साथ ही NSUI नेताओं ने RDG फंड को रोके जाने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि RDG फंड को रोककर केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास पर ब्रेक लगाने की कोशिश कर रही है। अपना विरोध दर्ज कराने के लिए NSUI कार्यकर्ताओं ने शर्टलैस होकर अनोखे तरीके से धरना प्रदर्शन किया, जिससे कॉलेज परिसर में प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। NSUI नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों और हिमाचल के हक की बात नहीं सुनी जाएगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि बंजार में वर्ष 2016 के बाद NSUI की यूनिट का गठन हुआ है और इस प्रदर्शन के जरिए संगठन ने अपनी सक्रियता और मजबूती का संदेश दिया है। Report By Shweta.

Exit mobile version