Banjar। National Students’ Union of India ( NSUI ) बंजार इकाई ने एंटी चिट्टा अभियान के तहत आज एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कैंपस अध्यक्ष विशाल चौहान और उनकी टीम ने किया।
यह आयोजन प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान से प्रेरित था। मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को खेलों के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया। आयोजन को सफल बनाने में एपीएमसी चेयरमैन Ram Singh Mian का अहम सहयोग रहा। मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र ठाकुर ने शिरकत की।





उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशे से दूर रहकर ही युवा अपने भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बना सकते हैं। खेलकूद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास का भी सशक्त माध्यम है। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। आयोजकों ने कहा कि एनएसयूआई भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी ताकि युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सके। कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा — “नशा छोड़ो, खेल से जुड़ो।”
जारीकर्ता: गौरव ठाकुर, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई। Report By Shweta