Site icon

Nitish Kumar News: ‘पीएम की कुर्सी पर बैठने के अरमान…’, चाचा नीतीश के लिए ये क्या बोल गईं रोहिणी

नीतीश कुमार जल्द ही सीएम के पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल (Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination) कर दिया है। आने वाले कुछ दिनों में बिहार में नई सरकार का गठन भी होगा।

वहीं, नीतीश कुमार के विरोधियों का मानना है कि बीजेपी ने उनको ऐसा करने पर मजबूर किया। दूसरी ओर, लालू यादव की बेटी रोहिणी का कहना है कि जैसी करनी वैसी भरनी।

रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya Tweet) ने पिछले 24 घंटों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट किए और नीतीश कुमार पर भड़ास निकाली।

हाल ही में किए गए एक और पोस्ट में रोहिणी ने यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार का सपना तो पीएम बनने का था, लेकिन अब तो उनके पास सीएम की कुर्सी भी नहीं रही।

‘पीएम की कुर्सी पर बैठने के अरमान…’

रोहिणी ने एक्स पर तंज कसते हुए लिखा- आसमान से गिरे, खजूर पर अटके चाचा जी। पीएम की कुर्सी पर बैठने के अरमान धरे के धरे रह गए, चाचा जी मुख्यमंत्री की कुर्सी से भी बड़ी बेरुखी के साथ जबरन हटाए गए…। वहीं, एक और पोस्ट में रोहिणी ने लिखा- चाचा जी.. एक दफा फिर से याद दिला देती हूं आपको अपने किए का फल, देर-सवेर अपने हिस्से ही आता है। जैसी करनी, वैसी भरनी।

‘बीजेपी ने लिखी ऑपरेशन लोटस की स्क्रिप्ट’

इससे पहले रोहिणी आचार्य ने लिखा था कि नीतीश कुमार जी को किनारे/ठिकाने लगाने के लिए चलाए गए “ऑपरेशन लोटस” की स्क्रिप्ट जरूर भाजपा ने लिखी, मगर अमलीजामा नीतीश जी की ही पार्टी के उनके ही कुछ बेहद करीबियों ने पहनाया।

Exit mobile version