Dhurandhar 2 फिल्म की सफलता के बीच और देशभक्ति फिल्म का एलान हो गया है। जो बीते साल भारत और पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष की कहानी को दर्शाएगी। इंडियन आर्मी के Operation Sindoor पर बेस्ड फिल्म का आधिकारिक एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मूवी का डायरेक्शन कौन कर रहा है और कौन से फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने इसके निर्माण करने की जिम्मेदारी उठाई है।
ऑपरेशन सिंदूर फिल्म का हुआ एलान
द कश्मीर फाइल्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। लंबे समय से इस मामले को लेकर चर्चा चल रही थी और अब 26 मार्च को मूवी के प्रोडक्शन हाउस टी सीरीज की तरफ से इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया है। ऐसे में आने वाले समय में आपको सिल्वर स्क्रीन पर ऑपरेशन सिंदूर की कहानी देखने को मिलेगी, जिसके जरिए आपको पता लगेगा कि किस तरह से भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया था। ऑपरेशन सिंदूर की फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हो गई है और वे इसकी रिलीज के बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। वहीं टी सीरीज ने अपने ट्वीट में लिखा है- भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री दोनों ऑपरेशन सिंदूर मूवी के लिए साथ आए हैं। यह एक ऐसी कहानी है जिसने उपमहाद्वीप में सुरक्षा की परिभाषा ही बदल दी और पाकिस्तान के परमाणु झूठ का पर्दाफाश किया। ये मूवी लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित है।
ऑपरेशन सिंदूर फिल्म का मकसद
पहलगाम आतंकी हमले के बाद के घटनाक्रम पर आधारित और भारतीय सशस्त्र बलों की कई शाखाओं के सहयोग से की गई गहन, जमीनी स्तर की रिसर्च से समर्थित, यह कहानी असलियत से प्राप्त की गई है। इसका मकसद तथ्यों, स्पष्टता और सिनेमा के जादू के साथ असलियत का सामना करना है।

