Site icon

Noida Airport के पहले फेज का उद्घाटन: कब पूरा बनकर होगा तैयार; क्या है बाकी 3 फेज की डेडलाइन?

उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा को 25 साल के इंतजार के बाद आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल ही गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन कर देश को नई सौगात दी है।

बता दें कि इस एयरपोर्ट का निर्माण चार चरण में होना है और अभी एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन हुआ है। ऐसे में सवाल है कि आखिर इस एयरपोर्ट का पूर्ण रूप से निर्माण कब तक होगा, इसमें कितनी लागत आएगी, इसमें क्या-क्या सुविधाएं होंगी और कैसे ये एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन गया है।

क्या है निर्माण का प्लान

हर चरण में कितनी आएगी निर्माण लागत

जेवर एयरपोर्ट की कुल अनुमानित लागत 29,561 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण कार्य 2050 तक पूरा हो जाएगा।

चरणसंभावित लागत (करोड़ रुपये)
पहला फेज4,588 करोड़
दूसरा फेज5,983 करोड़
तीसरा फेज8,415 करोड़
चौथा फेज10,575 करोड़
चरणपैसेंजर क्षमता (सालाना)वर्ष
पहला फेज1.2 करोड़2026
दूसरा फेज3 करोड़2031-32
तीसरा फेज5 करोड़2036-37
चौथा फेज7 करोड़2040-50
Exit mobile version