देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर फ्यूल चार्ज (IndiGo fuel charge hike) बढ़ा दिया है। यह नया चार्ज 2 अप्रैल 2026 से लागू होगा और हर नई बुकिंग पर सीधे टिकट की कीमत बढ़ाएगा।
इंडियो ने क्यों बढ़ाया किराया?
सीधी वजह है- ATF यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल। रिपोर्ट के मुताबिक,
पिछले एक महीने में जेट फ्यूल की कीमतों में 130% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में एयरलाइंस की लागत बुरी तरह बढ़ गई है क्योंकि फ्यूल ही कुल ऑपरेटिंग खर्च का करीब 40% होता है।”
सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ कीमतों में सिर्फ 25% की आंशिक बढ़ोतरी (ATF price surge India) की अनुमति दी, जिससे झटका थोड़ा कम हुआ। लेकिन इंटरनेशनल रूट्स पर पूरा असर पड़ा है, इसलिए वहां किराया ज्यादा बढ़ा है।
डोमेस्टिक फ्लाइट्स: अब कितना बढ़ेगा किराया?
इंडिगो ने घरेलू यात्रियों के लिए दूरी के हिसाब से नया फ्यूल चार्ज तय किया है:
- 0-500 किमी: ₹275
- 501-1,000 किमी: ₹400
- 1,001-1,500 किमी: ₹600
- 1,501-2,000 किमी: ₹800
- 2,000 किमी से ज्यादा: ₹950
यानी छोटी दूरी की फ्लाइट्स भी अब सस्ती नहीं रहेंगी और लंबी दूरी पर तो सीधे ₹1000 तक अतिरिक्त देना पड़ेगा।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स: बड़ा झटका
विदेश जाने वालों के लिए असर और बड़ा है। फ्यूल चार्ज रूट और दूरी के हिसाब से अलग-अलग होगा:
- भारतीय उपमहाद्वीप: ₹900 से ₹2,500
- GCC और मिडिल ईस्ट: ₹3,000 से ₹5,000
- साउथईस्ट एशिया और चीन: ₹3,500 से ₹5,000
- अफ्रीका: ₹5,000
- ग्रीस और तुर्की: ₹7,500
- UK और यूरोप: ₹10,000 तक
यानी यूरोप या UK जाने वालों के टिकट पर सीधे ₹10,000 तक का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।