महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर होने से 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि वैन में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की ओर से बचाव कार्य जारी
पुलिस की ओर से दुर्घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है। हादसे के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया था। पुलिस उसे भी खुलवाने की