Site icon

शादी से लौट रहे युवकों की कार गड्ढे में पलटी, एक की मौत और दो घायल; हाथरस में हुआ हादसा

हाथरस। चंदपा कोतवाली के कुंवरपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही बलेनो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

खंदौली में शादी में शामिल होकर वापस जा रहे थे

अलीगढ़ के खैर स्थित नगला भोपा निवासी 35 वर्षीय नीरज पुत्र गजराज के गांव के 32 वर्षीय योगेंद्र और संजय कालोनी सासनी निवासी 30 वर्षीय रवि तीनों युवक आगरा के खंदौली में एक शादी समारोह में शामिल होकर बलेनो कार से वापस लौट रहे थे। कुंवरपुर के निकट देर रात करीब दो बजे चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और गड्ढे में जा पलटी। टक्कर इतनी तेज थी कि नीरज की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था नीरज

स्वजन के अनुसार नीरज खैर की मंडी समिति में प्राइवेट जॉब करता था। वह परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था। मौत की खबर से घर में मातम छा गया।

Exit mobile version