नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को पंजाब में हाल ही में हुए दोहरे धमाकों पर बात करते हुए कहा कि भारत में ऐसी घटनाएं आम बात हैं। पत्रकाराें द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. फारूक ने कहा, “हिंदुस्तान में धमाके होते रहते हैं, इसमें कौन सी नई बात है?”
उनकी यह टिप्पणी मंगलवार को अमृतसर और जालंधर में हुए दो धमाकों की खबरों के बाद आई है। सोशल मीडिया पर उनका यह बयान खूब वॉयरल हो रहा है।
आपको बता दें कि पंजाब में हुए इन दो लगातार धमाकों में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। पहला धमाका जालंधर में रात करीब 8 बजे हुआ, जब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर एक स्कूटर में आग लग गई। कुछ घंटों बाद, रात करीब 10:50 बजे अमृतसर में छावनी इलाके के पास खासा में एक और धमाका हुआ, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।
पंजाब में मंगलवार रात को हुए इन धमाकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच के लिए मौके पर NIA की टीम भी पहुंची है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इन धमाकों की निंदा की और इसके पीछे राजनीतिक मकसद होने का इशारा किया। उन्होंने कहा, “इन छोटे धमाकों की जांच चल रही है।

