Site icon

नोएडा जिला अस्पताल में गंदगी पर भड़के स्वास्थ्य निदेशक, सीएमओ-सीएमएस को दिए कड़े निर्देश

सेक्टर-39 के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरूण ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाएं और व्यवस्थाओं को देखा। वह आईसीयू्, इमरजेंसी वार्ड और अस्पताल के अन्य फ्लोर पर गंदगी देखकर भड़क गए।

अस्पताल प्रशासन की फाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को व्यवस्थित न देखकर नाराज हुए। निरीक्षण के बाद नवनियुक्त सीएमओ और सीएमएस समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग में व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए।

महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण जिला अस्पताल पहुंचे। उन्हें देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। वह सबसे पहले आइसीयू में पहुंचे तो तुरंत डॉ. असद महमूद और तत्कालीन सीएमओ डॉ. नरेन्द्र कुमार व सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा के अलावा वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. रेनू अग्रवाल भी पहुंच गईं। उन्होंने आइसीयू में गंदगी और मशीनों की हालत देखकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी की। अस्पताल की फाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को देखकर उन्होंने नारागी जाहिर की। सीएमएस को आइसीयू में बेड बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान प्रधान सहायक फरीद बाबू, नर्सिंग स्टाफ रश्मि सिंह और अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

Exit mobile version