अलीगढ़। शहर के प्रमुख समाजसेवी राज सक्सेना ने बुधवार को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने जान देने से पहले फेसबुक पर सोसाइड नोट भी छोड़ा। स्वजन जब उन्हें तलाशन लगे तो पता चला कि छर्रा अड्डा पुल के नीचे किसी युवक को शव पड़ा मिला है। स्वजन जब मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त राज स्क्सेना के रूप में की। वह अलीगढ़ हेल्प लाइप सोसाइटी के संस्थापक थे।
राज सक्सेना द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट
मेरा अंतिम प्रणाम
शायद ज़ब आप लोग ये पोस्ट देख रहें होंगे तब मैं दुनिया छोड़ चूका हूंगा,
मैंने हमेशा अपने मन की करी,और आज भी अपने से आत्महत्या कर रहा हूँ, उस परिवार को बेसहारा छोड़ कर जा रहा हूँ जिसने मेरे लिए सब कुछ किया,अब परिस्थिति कुछ ऐसी आ गयी कि सब कुछ खत्म हो गया | बहुत मन था अभी और जीने का पर 16 नवंबर 2019 से आज कि दिन तक परेशानी ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी,
मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से मैं बहुत बुरी तरह टूट गया हूँ, अब हिम्मत नहीं बची है

