Site icon

‘फ्यूल स्विच में कोई खराबी नहीं मिली’, अहमदाबाद विमान हादसे पर बोली केंद्र सरकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म में कोई खराबी नहीं मिली।

यह विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा को बताया कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के आदेश पर लगातार एयरवर्दीनेस जांच के तहत सिएटल में ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) स्तर पर फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की गई थी।

सरकार ने अहमदाबाद हादसे पर दिया जवाब 

कांग्रेस सांसद जेबी मैथेर के सवालों का जवाब देते हुए मोहोल ने कहा कि फ्यूल स्विच की जांच में, जिसमें इसके लॉकिंग डेटेंट्स की स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी की जांच भी शामिल थी, कोई खराबी नहीं पाई गई। हालांकि, सिएटल में OEM सुविधा केंद्र पर पूरे थ्रस्ट कंट्रोल मॉड्यूल की जांच अभी भी चल रही है।

Exit mobile version