पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मुहम्मद से कथित रूप से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मोहम्मद हामिद को गिरफ्तार किया गया है।
जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी के पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों, वीआइपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मुख्यमंत्री पर संभावित हमले की साजिश की आशंका जताई जा रही है।

