Site icon

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चेक पोस्ट तोड़कर भागी स्कॉर्पियो, पुलिस ने की फायरिंग, फिर मिला खाली वाहन; हाई अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सुरक्षा जांच नाके को तोड़कर भाग निकली, जिसके बाद सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गाड़ी को रोकने के लिए फायरिंग भी की, लेकिन चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। बाद में पुलिस ने सुनसान जगह पर लावारिस हालत में गाड़ी को जब्त कर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे की है। एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी श्रीनगर से जम्मू की तरफ आ रही थी। जब गाड़ी रामबन के चंद्रकोट इलाके में बने सुरक्षा जांच नाके पर पहुंची, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया।

Exit mobile version