Site icon

प्रेम कहानी से हत्या और सजा-ए-मौत तक, मुस्कान-सौरभ मामले की पूरी टाइमलाइन

2015 में शुरू हुई मुस्कान और सौरभ की प्रेम कहानी का अंत 14 अक्टूबर 2026 को मृत्युदंड के फैसले के साथ हुआ। कभी एक-दूसरे को जीवनसाथी चुनने वाले मुस्कान और सौरभ की जिंदगी में वक्त के साथ रिश्तों की दरार बढ़ती गई। शादी, बेटी का जन्म, पुराने सहपाठी साहिल से नजदीकियां, तलाक की अर्जी और फिर हत्या की साजिश… इस घटनाक्रम ने एक परिवार को बिखेर दिया।

तीन मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या कर शव को ड्रम में सीमेंट से छिपाने की कोशिश की गई। जांच आगे बढ़ी तो प्रेम संबंधों के पीछे छिपी हत्या की साजिश सामने आई। करीब डेढ़ साल तक चली अदालती कार्यवाही में गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर 30 सितंबर 2026 को मुस्कान और साहिल दोषी करार दिए गए। आखिरकार 14 अक्टूबर को अदालत ने दोनों को मृत्युदंड सुनाया।

Exit mobile version