Site icon

2022 में उत्तराखंड को झकझोर गया था अंकिता हत्याकांड, भाजपा नेता का बेटा और दोस्त जेल में बंद … बड़ा सवाल VVIP कौन?

Ankita Bhandari Case: साल 2022 में उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अंकिता हत्याकांड सामने आया था। जिसने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया था। अंकिता को न्याय दिलवाने के लिए पूरे राज्य में लोग सड़कों पर उतरे।

गंगाभोगपुर स्थित वनंतरा रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर को चीला नहर से उसका शव बरामद हुआ।

मामले में मुख्य आरोपित रिसार्ट मालिक पुलकित आर्य व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया। निचली अदालत ने तीनों आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उच्च न्यायालय ने भी सजा को बरकरार रखा।

वीवीआईपी कौन?

मामले में ये बात भी सामने आई कि रिसॉर्ट में अंकिता पर वीवीआईपी को सेवाएं देने के लिए दबाव बनाया गया था। लेकिन आज तक यह सामने नहीं आया कि उक्त वीवीआईपी कौन था।

उत्तराखंड सरकार ने अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी के अनुरोध पर हत्याकांड की जांच सीबीआइ को सौंप दी।

कब क्या हुआ?

Exit mobile version