गुरुग्राम में मामूली कहासुनी पर बृहस्पतिवार रात गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के नजदीक दो छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष ने गोली तक चला दी। इससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। गोली चलाने वाले छात्र का गुट थार से यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचा था।
बृहस्पतिवार शाम यूनिवर्सिटी के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन था। उसी दौरान साहिल नामक छात्र का एक अन्य छात्र से किसी बात को लेकर मामूली सी कहासुनी हो गई थी। अन्य छात्रों ने विवाद को शांत करा दिया था।