राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) वार्ड में भीषण आग लगने से छह मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार तड़के यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक मरीजों में दो महिलाएं और चार पुरुष थे।
एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग तेजी से फैली और जहरीला धुआं निकला। डॉ. धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा आईसीयू में 11 मरीज थे, जहां आग लगी और फैल गई।