कुल्लू। अब एयरविंग के छात्र भुंतर में एयरक्राफ्ट उड़ाएंगे इसके लिए सारी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। अगले माह से एनसीसी एयर विंग के छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। भुंतर एयर पोर्ट में हेंगर बनकर तैयार है और अगले माह दो एयरक्राफ्ट यहां पहुंचने बाले हैं। यह बात कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर ने एनसीसी एयरविंग का एक कार्यक्रम में कही। इससे पहले उन्होंने विधायक सुंदर ठाकुर ने एनसीसी एसडब्ल्यू- 80 माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट सिमुलेटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज से पहले यहां के एयरविंग छात्रों को फ्लाईंग करने पटियाला जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि कुल्लू में एनसीसी एयर विंग है और 1972 से कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी एयर विंग में वेहतर कार्य हो रहा है और यहां के कैडेट्स के फ्लाइंग ओवर्ज घर द्वार बैठकर पूरे होंगें। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे पायलट बनेंगे इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है। उन्होंने यहां घोषणा की कि एनसीसी एयरविंग का अपना भवन होगा और इसके लिए वे पूरी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट में फ्लाइटें कम आ रही है और क्यों न यहां एयरविंग के छात्रों को फ्लाइंग करने का ज्यादा मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की ट्रेनिंग के लिए भी भुंतर एयरपोर्ट को प्रयोग में लाया जाएगा ताकि हमारा देश का भविष्य यहां से निकले। उन्होंने कहा कि एयरविंग में कुल्लू कालेज सहित अन्य सरकारी स्कूलों के समान्यवर्ग के छात्र आते हैं जिन्हें यह मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक सिमुलेटर हिमाचल प्रदेश में एनसीसी प्रशिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा कैडेट्स को उड़ान प्रशिक्षण का आवश्यक शुरुआती अनुभव प्रदान करेगी। इससे कैडेट्स के ज्ञान, आत्मविश्वास और भविष्य में सशस्त्र बलों में करियर के लिए उनकी तैयारी में भारी वृद्धि होगी। इस पहल से पूरे क्षेत्र के 1100 से अधिक एनसीसी कैडेट्स को सीधा लाभ मिलेगा। Report By Shweta