भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज PSLV-C62/ईओएस-एन1 मिशन के तहत DRDO द्वारा विकसित अत्यंत गोपनीय हाइपरस्पेक्ट्रल निगरानी उपग्रह ‘अन्वेषा’ का प्रक्षेपण किया। लेकिन PS3 स्टेज पर आई गड़बड़ी के कारण यह मिशन फेल हो गया। ऐसा लगातार दूसरी बार है, जब पीएसएलवी रॉकेट परियोजनाओं में असफलता का सामना करना पड़ा।
सोमवार सुबह 10:18 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरने वाले PSLV-C62 मिशन के तीसरे चरण में एक ‘असामान्य विचलन’ (deviation) देखा गया, जिससे इसमें सवार EOS-N1 और अन्वेषा सहित सभी 16 उपग्रहों का भविष्य अधर में लटक गया है। इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने पुष्टि की है कि रॉकेट अपने निर्धारित पथ से भटक गया है।