समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ सकती है. छह महीने पहले हुए सड़क हादसे में डॉ गौरव की मौत मामले में उनके पिता समरपाल ने सांसद पर कार्रवाई की मांग की है. दरअसल डॉ. गौरव का 24 जून 2024 को सड़क हादसे में निधन हो गया था, मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि घटना के वक्त सांसद जियाउर्रहमान बर्क गाड़ी चला रहे थे और पुलिस ने सांठगांठ कर गलत धाराओं में चार्जशीट लगा कर कोर्ट भेज दी और ये केस बंद हो गया था. हादसे के दौरान उनकी बहन भी कार में मौजूद थीं. हादसा ब्लैक स्कॉर्पियो से हुआ था. पुलिस ने अब इस मामले की जांच दोबारा शुरू कर दी है.