Kishanganj। विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन बिहार का सियासी तापमान पूरी तरह बढ़ चुका है। सीमांचल न्याय यात्रा पर किशनगंज पहुंचे एआइएमआइएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने ने महागठबंधन पर तीखा हमला किया।
महागठबंधन में शामिल करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता देख रही है कि भाजपा की बी टीम कौन है। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पत्र लिखा, मीडिया के जरिए पैगाम भेजा और स्वयं ढ़ोल लेकर लालू प्रसाद व राबड़ी देवी के आवास पर जाकर बताएं कि हम गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं।