Gurugram। साइबर सिटी में एक महिला इन्फ्लुएंसर ने इंटरनेट मीडिया पर एक कांस्टेबल पर पीछा करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने गाड़ी के नंबर से उसकी डिटेल निकलवाई। इसके बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर फेक आईडी से कमेंट किया। मैसेज में आकर बात करने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मी ने लिखा कि आपकी उम्र ज्यादा नहीं लगती। क्या हम दोस्त बन सकते हैं?
कहा-दोस्ती ही तो करना चाह रहा था
महिला का यह भी आरोप है कि थाने में मामला दर्ज होने के बाद एसएचओ ने पूछताछ के लिए बुलाकर कहा कि वह दोस्ती ही तो करना चाह रहा था। नहीं करनी तो ब्लाॅक कर दो। उसके गलत इरादे नहीं थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक, महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर आरोपित कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि किसी भी आरोपित को बक्शा नहीं जाएगा।