दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही दशहरा पर्व का उल्लास भी फीका पड़ गया है। रावण दहन के समय से ठीक पहले हुई इस बारिश के चलते रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भीग गए हैं।
वर्षा से आइपी एक्सटेंशन के उत्सव ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भीग रहे हैं। इस कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी, सीएम रेखा गुप्ता को आना है।