छिंदवाड़ा जिले में बच्चों में किडनी फेलियर से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले एक महीने में 9 बच्चों की जान जा चुकी है जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन द्वारा 1400 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और रोजाना 120 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है।