नारनौल। महेंद्रगढ़ जिला दक्षिण हरियाणा में खनन को लेकर सबसे बड़ा माना जाता है। जिले में वर्तमान में दस खनन जोन वैद्य रूप से चल रहे हैं। जबकि करीब 50 से अधिक खनन पर पिछले दिनों एनजीटी के आदेश पर रोक लगाई हुई। इसके बावजूद अवैध खनन खूब हो रहा है।
जैनपुर की पहाड़ी में लोह अयस्क होने की वजह से यहां पर अवैध खनन की शिकायतें कई बार आ चुकी हैं। एनजीटी द्वारा इस क्षेत्र को खनन के लिए प्रतिबंधित किया हुआ है। इसके बावजूद 20 जनवरी 2022 को यहां पर अवैध खनन के दौरान चट्टान के नीचे दबने से एक मजबूर की मौत हो गई थी और 2-3 घायल हो गए थे।