कुल्लू। एनएसयूआई कुल्लू महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने मानवता एवं सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देते हुए वस्त्र दान अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर अनेक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाई।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अभियान सर्दियों में गरीब व असहाय लोगों की मदद के उद्देश्य से चलाया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो। उन्होंने युवाओं से भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील की।
यह जानकारी एनएसयूआई कुल्लू जिलाध्यक्ष गौरव ठाकुर द्वारा जारी की गई।

