तो इस वजह से Aamir Khan की तीसरी शादी में नहीं आई थीं रीना और किरण, दोस्त ने कहा- ‘कोई असहज महसूस…’
क्यों शादी में नहीं आई थीं पूर्व पत्नियां?
अमीन हाजी ने खुलासा किया कि किरण, आमिर की शादी में इसलिए नहीं आ पाईं, क्योंकि वह उस वक्त यूके में थीं। उन्होंने रेडिफ को दिए इंटरव्यू में कहा, “किरण उस समय यूके में थीं और आजाद शादी के लिए वापस आए थे।
मुझे लगता है कि कुछ मौकों पर न आना स्वाभाविक है। कभी-कभी लोगों को उनकी जगह (स्पेस) देना भी प्यार और सम्मान दिखाने का एक तरीका होता है। आप नहीं चाहेंगे कि इतने अहम मौके पर कोई असहज महसूस करे।”
अलग होकरभी अच्छा बॉन्ड
अमीन हाजी ने कहा कि भले ही आमिर खान अपनी दोनों पत्नियों से अलग हो गए हैं, लेकिन उनके बीच अच्छा बॉन्ड है और तीनों साथ मिलकर काम कर रहे हैं। तीनों पानी फाउंडेशन के जरिए आमिर, किरण और रीना अभी भी साथ मिलकर काम करते हैं।
पूरी करते हैं परिवार की जिम्मेदारी
अमीन हाजी ने एक्टर की ट्रोलिंग पर भी रिएक्शन दिया। दरअसल, अभिनेता को तीसरी शादी के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस पर एक्टर का सपोर्ट करते हुए अमीन ने कहा कि आमिर ने कभी भी शादी को हल्के में नहीं लिया। वह हमेशा जिम्मेदारी के साथ अपना रिश्ता निभाते हैं। अलग होने के बाद भी वह अपने परिवार का ख्याल रखते हैं। अमीन ने यह भी कहा, “लोग कई सालों बाद उनके दोबारा प्यार पाने पर मजाक उड़ाते हैं, लेकिन 15 साल का समय बहुत लंबा होता है। मैंने उन्हें दिल टूटने के दर्द से गुजरते हुए देखा है।”