सीआईए स्टाफ नरवाना ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चमेला कालोनी निवासी महिला नेहा व उसके जीजा हांसी की जगदीश कालोनी निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 10.80 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
सीआईए प्रभारी नरवाना सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उनकी टीम मंगलवार शाम को एएसआइ शमशेर सिंह के नेतृत्व में अनाजमंडी नरवाना के पास मौजूद थी।
उन्हें सूचना मिली कि हांसी के जगदीश कालोनी निवासी प्रदीप व चमेला कालोनी निवासी नेहा नशा तस्करी का काम करते हैं। इस समय दोनों बाइक पर मितासो स्कूल नरवाना के पास हेरोइन सप्लाई करने के लिए जाने जाने वाले हैं।
सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मितासो स्कूल के पास नाकाबंदी करके आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने लगी। जब दोनों आरोपित बाइक पर आए तो उन्होंने पुलिस नाका देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको काबू कर लिया।