अभिनेता आमिर खान के भांजे और ‘जाने तू या जाने ना’ ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता इमरान खान पर मुसीबत आ गई है। प्रोटेस्ट के बाद अब अभिनेता को मुंबई पुलिस की तरफ से एक नोटिस गया है, जिसमें उन्हें 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने के आदेश मिले हैं। क्या है ये पूरा मामला, नीचे डिटेल में पढ़ें।
मुंबई पुलिस से क्यों मिला इमरान खान को नोटिस?
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस (LIN) जारी किया। नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। इस विरोध प्रर्दशन के दौरान पुलिस ने अभिनेता को हिरासत में भी लिया था। नोटिस के मुताबिक, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसके बावजूद उन्होंने इस प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया है, जिसके कारण मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें ये नोटिस भेजा गया है।